किसी के घर बगैर दावत जाना 91

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



_*🥀सलिक़ -ए- ज़िन्दगी 🥀*_



                             *✍️ पोस्ट न. 091*


         _*✨किसी के घर बगैर दावत जाना ✨*_

_*💫 आजकल आमतौर पर देखा जा रहा है बल्कि रिवाज सा बन गया है कि लोग शादी ब्याह या वलीमे की दावत में बिन बुलाए चले जाते हैं । खुद भी जाते हैं और अपने दो चार बच्चों को भी साथ लेकर जाते हैं । अगर खुद न भी गए तो दो चार बच्चों को शादी वालों के घर मुफ़्त खाने के लिए भेज देते हैं । ताकि एक दो टाईम का खाना ही बच जाए और कभी ऐसा भी होता है कि शादी वाला घर के एक फर्द की दावत करता है तो उसके यहाँ एक के बजाए पूरा घर पहुंच जाता है । यह कितनी शर्म व गैरत की बात है ? न ही अपनी इज़्ज़त का ख्याल और न ही अल्लाह व रसूल का डर मुसलमानो ! अल्लाह और उसके रसूल का ख़ौफ़ खाओ , बगैर बुलाए किसी के घर दावत में हरगिज़ न जाओ बिला दावत किसी के घर खाने के लिए जाना सख्त नाजाइज़ है ।*_

_*📚हदीस शरीफ़ में है कि जो बगैर बुलाए दावत में गया वह चोर बनकर गया और लुटेरा हो कर निकला ।*_

_*✨इस हदीस से मुसलमान भाईयों को इबरत पकड़नी चाहिए जो बिन बुलाए दावत में चले जाते हैं या अपने बच्चों को भेज देते हैं हाँ , अगर कोई वलीमे की दावत करे तो दावत कबूल करना सुन्नत है बलिक बअज़ उलमा के नज़दीक वाजिब है इस सिलसिले में दोनों ही कौल हैं बज़ाहिर यही मालूम होता है कि इजाबत सुन्नते मोअक्कदा है वलीमे के सिवा दूसरी दावतों में भी जाना अफ़ज़ल है ।*_

_*📚सलिक़ा -ए- ज़िन्दगी, सफा 89*_
           
_*🧮 जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खाने का बयान 76

जीनत का बयान 104

खाने का बयान 80