खाने के बाद के आदाब 90
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
_*🥀सलिक़ -ए- ज़िन्दगी 🥀*_
*✍️ पोस्ट न. 090*
_*✨खाने के बाद के आदाब ✨*_
_*पेट भरने से पहले ही हाथ खींच ले, खाने के बाद उंगलियां चाट ले इनमें जूठा न लगा रहने दे और बर्तन को उंगलियों से पोंछ कर चाट ले। हदीस शरीफ़ में है जो शख्स खाने के बाद बर्तन चाटता है तो वह बर्तन उसके लिए दुआ करता है। कहता कि अल्लाह तुझे जह़न्नम की आग से आज़ाद करे जिस तरह तूने मुझे शैतान से आज़ाद किया। एक रिवायत में है कि बर्तन उसके लिए इस्तिग़फ़ार करता है। फिर हाथ रूमाल वगैरह से पोंछ ले। अगर दस्तरख्वान पर रोटी के टुकड़े वगैरह पड़े हों तो चुनकर खा ले। हदीस शरीफ़ में है कि जो दस्तरख्वान पर गिरी हुई चीज़ रोटी वगैरह के टुकड़े को उठा कर खा लेगा तो अल्लाह तआला उसके रिज़्क़ में कुशादगी अता फरमाएगा और उसकी औलाद बेऐब और सेहत व सलामती के साथ रहेगी।*_
_*💫बअज़ रिवायत में है कि उठाकर खाने वाला मोहताजी, कोढ़ और बर्स की बीमारी से महफूज़ रहता है और उसकी औलाद हिमाकत से महफूज़ रहती है। खाने के बाद यह दुआ पढ़ेः*_
*_٠اَلْحَمْدُ لِلّٰهِ الَّذِیْ اَطْعَمَنَا وَ سَقَانَا وَ جَعَلَنَا مِنَ الْمُسْلِمِیْمنَ٠_*
_*अलहम्दु लिल्लाहिल्लज़ी अतअमना व सकाना व जअलना मिनल मुस्लिमीन०" इसके बाद ‘कुल हुवल्लाह शरीफ़' और 'लेईलाफ़ शरीफ़' पढ़े।*_
_*📚सलिक़ा -ए- ज़िन्दगी, सफा 88*_
_*🧮 जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें