शादी की रस्में 65

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



_*🥀सलिक़ -ए- ज़िन्दगी 🥀*_



                             *✍️ पोस्ट न. 065*

                 *बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम*
*अल्लाह के नाम से शुरू जो बोहत मेहरबान रहमत वाला*

                     _*✨शादी की रस्में✨*_

_*आजकल तो शादियों में वीडियो या केमरे के ज़रिये तस्वीर कशी करवाना शादी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इधर काज़ी साहब ने निकाह पढ़ाया, उधर यह शैतानी आला सामने आ गया और फ़ोटो ग्राफी का अम्ल शुरू हो गया। जवान-जवान लड़कियां ज़र्क बर्क लिबास में मलबूस होकर हंस-हंस कर सबके सामने फोटो खिंचवा रही हैं। कोई उनको बुरा नहीं समझता, फिर इसी पर बस नहीं बल्कि यह शैतानी आला ज़नाने कमरे में पहुंचा और वहाँ हमारी माँ बहने बेनकाब होकर खूब मज़े ले-ले कर फोटो खिंचवाती हैं और फिर टीवी के स्क्रीन पर अपनी नुमाइश कराती हैं। जिन लोगों ने हमारी बहनों को कभी नहीं देखा था, वे अब टीवी के स्क्रीन पर बेनकाब देख रहे हैं। अल्लाह अल्लाह! कहाँ गया मुसलमानों का एहसास और कहाँ गई इनकी गैरते ईमानी? अल्लाह तआला तमाम मुसलमानों को राहे हक पर चलने की तौफीक अता फ़रमाये। बअज़ जगह शादियों के मौके पर रात भर आतिशबाजी करते हैं, यह भी हराम है, इसमें माल बर्बाद करना है। लिहाज़ा जिन शादियों में ऐसी हरकतें हों मुसलमानों पर लाज़िम है कि उनमें हरगिज़ शरीक न हों।*_

_*📚सलिक़ा -ए- ज़िन्दगी, सफा 73/74*_
          
_*🧮 जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खाने का बयान 76

जीनत का बयान 104

खाने का बयान 80