अज़्ल या कंडोम का इस्तेमाल 45
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
_*🥀सलिक़ -ए- ज़िन्दगी 🥀*_
*✍️ पोस्ट न. 045*
*बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम*
*अल्लाह के नाम से शुरू जो बोहत मेहरबान रहमत वाला*
_*अज़्ल या कंडोम का इस्तेमाल*_
_*💞बीवी से हमबिस्तरी के वक़्त इन्जाल से पहले अलग हो कर मनी बाहर निकालने को अज़्ल कहते हैं। ऐसा इसलिये करते हैं ताकि हम्ल से रोका जा सके। इसी मक़्सद के लिये कंडोम वगैरह का भी इस्तिमाल करते हैं। इस सिलसिले में उलमाए किराम के अक़वाल मुख्तलिफ़ हैं। सही कौल यह है कि अगर उज़रे शरई हो तो ऐसी सूरत में अज़्ल या कंडोम या दीगर चीज़ों का इस्तिमाल करना बिला कराहत जाइज़ है। मसलन बच्चा छोटा है जो माँ का दूध पी रहा है और शौहर को अन्देशा है कि जिमाअ़् करने पर हम्ल ठहर जायगा और हम्ल ठहर जाने से माँ का दूध खराब या बन्द हो जायगा और बच्चे के वालिद में किसी दाई को उजरत पर रख कर दूध पिलाने की ताक़त नहीं और बच्चे की हलाकत का ख़ौफ़ है या हम्ल ठहर जाने से बच्चे की विलादत में दुश्वारी होगी तो इन सूरतों में ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं।*_
_*💫शाह अब्दुल अज़ीज़ मुहद्दिस देहलवी दूसरी जगह फरमाते हैं: "दवाओं का इस्तिमाल जिमाअ़् से पहले या जिमाअ़् के बाद कि हम्ल न रहने पाए अज़्ल के मानिन्द जाइज़ व दुरूस्त है।"*_
_*📍नोट:- यहाँ भी शाह साहिब की मुराद बतौरे ज़रूरत है। (अज़ मुअल्लिफ़) अल्लामा शामी फरमाते हैं:*_
_*✨मानेअ हम्ल(गर्भ निरोधक) या मुस्क़िते हम्ल अद्वियात (दवाओं) का इस्तिमाल इस सूरत में जाइज़ है जबकि इस्तिकरारे हम्ल न हुआ हो या इस्तिक़रारे हम्ल के बाद शिकमे मादर (माँ के पेट) में बच्चे की खिल्क़त ताम न हुई हो और न ही उसमें रूह डाली गई हो। इस सूरत में इस किस्म की अद्वियात का इस्तिमाल जाइज़ है लेकिन बच्चे की खिल्क़त ताम हो जाने और उसमें रूह फूंकने के बाद इस किस्म की दवाओं का इस्तिमाल नाजाइज़ व हराम है।*_
_*💫इमामे अहले सुन्नत आलाहज़रत फाज़िले वरेलवी फरमाते हैं: .. "जान पड़ जाने के बाद इस्काते हम्ल(हम्ल का गिराना) हराम है और ऐसा करने वाला गोया कातिल है और जान पड़ने से पहले अगर कोई ज़रूरत है तो हर्ज नहीं।"*_
_*💫सय्यिदुना सरकारे आलाहज़रत दूसरी जगह फरमाते हैं: " ऐसी दवा का इस्तिमाल जिससे हम्ल न होने पाए, अगर किसी ज़रूरते शदीदा काबिले कबूल शरअ़ के सबब है तो हर्ज नहीं, वरना सख्त बुरा व मअयूब है और शर्अन ऐसा कस्द नाजाइज़ व हराम है।"*_
_*📚सलिक़ा -ए- ज़िन्दगी, सफा 60/61*_
_*🧮 जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें