शादी से पहले लड़की को देखना 08
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
_*🥀सलिक़ -ए- ज़िन्दगी 🥀*_
*✍️ पोस्ट न. 008*
_*💞शादी से पहले लड़की को देखना 💞*_
_*📖मसअलाः - जिस औरत से निकाह करने का इरादा हो तो पैगाम डालने से कब्ल उसको देख लेना मुस्तहब है क्योंकि देखने के बाद अगर दिल को भा गई तो निकाह के बाद मुहब्बत ज़्यादा होगी ।*_
_*✨हज़रत इमाम गज़ाली अलैहिर्रहमा फरमाते हैं : " औरत का जमाल मुहब्बतो उलफत का ज़रिया है । इसलिये निकाह करने से पहले औरत को देख लेना सुन्नत है । बुजुर्गों का कौल है कि औरत को देखे बगैर जो निकाह होता है उसका अन्जाम परेशानी और गम है ।*_
*📚 कीमिया ए सआदत पेज 260*
_*✨साहिबे गुनिय्या फरमाते है : " मुनासिब है कि निकाह से पहले औरत का चेहरा और ज़ाहिरी बदन यानी हाथ मुँह वगैरह देख ले ताकि बाद में नफरत या तलाक की नौबत न आये ।*_
*📚गुनिय्यतुत्तालिबीन 112*
_*📖मसअला : - मर्द का अजनबीया औरत की तरफ़ बिला ज़रूरत नज़र करना जाइज़ नहीं लेकिन उस औरत से निकाह करने का इरादा है तो इस नियत से देखना जाइज़ है । हदीस शरीफ़ में है जिस औरत से निकाह करना चाहे उसको देख ले कि यह बकाये मुहब्बत का ज़रिया है । इसी तरह औरत उस मर्द को देख सकती है जिसने उसके पास निकाह का पैगाम भेजा हो ।*_
*📚 रद्दुलमोहतार जिल्द5 , पेज 258 बहारे शरीअत हिस्सा 16 , पेज 79*
*_💖निकाह के औकात💖_*
_*💫जुमेरात या जुमा को निकाह करना मुस्तहब है । सुबह के बजाये शाम के वक़्त यानी बादे असर करना औला व अफ़ज़ल है । जुमे के दिन निकाह करना बाइसे बरकत है । हज़रत आदम अलैहिस्सलाम का निकाह हज़रत हव्वा से , हज़रत यूसुफ़ अलैहिस्सलाम का निकाह हज़रत जुलैख़ा से , हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम का निकाह सफूरा से , हज़रत सुलैमान अलैहिस्सलाम का निकाह बिलकीस से और हमारे हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का निकाह हज़रत ख़दीजतुल कुबरा व हज़रत आयशा सिददीक़ा रदियअल्लाहु अन्हा से जुमे के दिन हुआ ।*_
*📚 तफ़सीरे नईमी , पारा 11 , पेज 171*
*📚 सलिक़ा -ए- ज़िन्दगी, सफा 20/21*
_*🧮 जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें