दूल्हा , दुल्हन को सजाना 11
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
_*🥀सलिक़ -ए- ज़िन्दगी 🥀*_
*✍️ पोस्ट न. 011*
_*बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम*_
_*अल्लाह के नाम से शुरू जो बोहत मेहरबान रहमत वाला*_
_*✨दूल्हा , दुल्हन को सजाना ✨*_
_*💗शादी ब्याह के मौके पर दूल्हा को आरास्ता करना और उसके सर पर सेहरा सजाना मुबाह है । इसमें कोई हरज नहीं । रहा दुल्हन को सजाना , उसको जेवरात से आरास्ता करना और हाथ पांव में मेंहदी लगाना मुस्तहब और कारे सवाब है कि यह औरत के लिए ज़ीनत है ।*_
_*📚हदीस : - सरकारे दो जहाँ सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमायाः " औरतों को चाहिए कि हाथ पांव पर मेंहदी लगायें ताकि मर्दो के हाथ से मुशाबह न हों ।*_
_*💫एक हदीस पाक में इरशाद हुआः " ज़्यादा न हो तो नाखुन ही रंगीन रखे । मर्द के लिए हाथ पांव में बल्कि नाखुन ही में मेंहदी लगाना हराम है ।*_
_*📚( फतावा रजविया जिल्द9 , पेज 412 )*_
_*🤲🏻दूल्हा , दुल्हन को सजाते वक़्त की दुआ🤲🏻*_
_*✨दुल्हन को जो औरतें सजायें , उन्हें चाहिए कि वे दुल्हन को दुआएं दें ।*_
_*📚हदीस : - उम्मुलमोमेनीन हज़रत आयशा सिद्दीका रदियल्लाहु अन्हा फ़रमाती हैं कि हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से जब मेरा निकाह हुआ तो मेरी वालिदा माजिदा मुझे हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दौलत कदे पर लायीं , वहाँ अन्सार की कुछ औरतें मौजूद थीं । उन्होंने मुझे सजाया और यह दुआ दी "*_
*_٠عَلًی الْخَیْرِ وَالْبَرْ کَۃِ وَعَلٰی خَیْرِ طَائِرٍ٠_*
_*अलल खैरि वल बरकति व अला खैरि ताइरिन "*_
_*📚( बुख़ारी शरीफ़ जिल्द 2 , पेज 775 )*_
_*✨इसी तरह दूल्हा को सजाते वक़्त उसके दोस्तो अहबाब को चाहिए कि यही दुआ दें ।*_
_*💖दूल्हा , दुल्हन को मुबारकबाद 💖*_
_*💗शादी होने के बाद दूल्हा को उसके दोस्तो अहबाब और दुल्हन को उसकी सहेलियाँ मुबारकबाद और बरकत की दुआ दें , यह बेहतर है ।*_
_*📚हदीस : - जब कोई शख्स निकाह करता तो हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम उसको मुबारकबाद देते हुए उसके लिए दुआए खैर फ़रमाते ।*_
*_٠بَارَکَ اللّٰهُ لَکَ وَبَارَکَ عَلَیْکَ وَجَمَعَ بَیْنَکُمَافِیْ خَیْرٍ٠_*
_*बारकल्लाहु लक वबारक अलैक वजमअ़ बैनकुमा फी खेरिन ।*_
_*📝तर्जुमाः - " अल्लाह तआला तुम्हें मुबारक करे और तुम पर बरकत नाज़िल करे और तुम दोनों में भलाई रखे । " ( अब और तुम पर बरकत ।*_
_*📚( अबु दाऊद पेज 290 )*_
_*📚सलिक़ा -ए- ज़िन्दगी, सफा 24/25/26*_
_*🧮 जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें