किन औरतों से निकाह करना मना है ? 09

0🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



_*🥀सलिक़ -ए- ज़िन्दगी 🥀*_



                             *✍️ पोस्ट न. 009*
                   
  _*✨किन औरतों से निकाह करना मना है ?✨*_

_*📓कुर्आन में : - अल्लाह तआला इरशाद फरमाता है : " हराम हुई तुम पर तुम्हारी माऐं और बेटियां और बहनें और फूफियां और ख़ालाऐं और भतीजियां और भांजियां और तुम्हारी माऐं जिन्होनें दूध पिलाया और दूध की बहनें और औरतों की माऐं ।*_
*📚 सूरह अल - निसा*

_*✨इस आयते करीमा से मालूम हुआ कि माँ , बेटी , बहन , फूफी , खाला , भतीजी , भांजी , रज़ाई माँ , रज़ाई बहन , सास वगैरह से निकाह हराम है ।*_

_*📖मसअलाः - माँ सगी हो या सौतेली , बहन सगी हो या सौतेली बेटी , पोती , नवासी , नानी , दादी ख़्वाह कितनी पुश्तों का फ़ासिला हो इन सब से निकाह हराम है ।*_

_*📖मसअला : - फूफी , फूफी की फूफी , खाला , ख़ाला की ख़ाला, भतीजी , भान्जी और भान्जी की लड़की या उसकी पोती , नवासी भी मुहरमात में दाखिल हैं । इन सब से भी निकाह हराम है ।*_

_*📖मसअलाः - ज़िना से पैदा हुई बेटी , पोती , बहन , भतीजी , भान्जी भी मुहरमात में दाखिल हैं । इन से भी निकाह हराम है ।*_
*📚 बहारे शरीअत हिस्सा 7 , पेज 19*

_*हदीस : - रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमायाः " तहक़ीक कि रज़ाअत यानी दूध के रिश्तों से भी वही हराम हो जाते हैं जो विलादत से हराम होते हैं ।*_
*📚 मुस्लिम शरीफ़ , जिल्द1 , पेज466*

_*हदीस : - रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमायाः " दूध के रिश्तों से वही हराम हो जाते हैं जो नसब से हराम होते हैं ।*_
*📚 इब्ने माजा , पेज 138*

_*✨यानी किसी बच्चे ने अगर किसी औरत का दूध पिया तो वह और उस बच्चे की माँ हो जायेगी और उसका शौहर जिस से औरत का दूध उतरा , दूध पीने वाले बच्चे का बाप हो जायेगा और उस औरत व तमाम औलादें उसके भाई बहन हो जायेंगे और उन से निकाह हराम हो जायेगा जैसा कि नसब में हराम है ।*_
 
 *📚 बहारे शरीअत हिस्सा 7 , पेज 30*
*📚 सलिक़ा -ए- ज़िन्दगी, सफा 21/22-*

_*🧮 जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खाने का बयान 76

जीनत का बयान 104

खाने का बयान 80