किन औरतों से निकाह करना बेहतर है ? 04
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
_*🥀सलिक़ -ए- ज़िन्दगी 🥀*_
*✍️ पोस्ट न. 004*
_*बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम*_
_*अल्लाह के नाम से शुरू जो बोहत मेहरबान रहमत वाला*_
_*✨किन औरतों से निकाह करना बेहतर है ?✨*_
_*📚हदीस : - रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमायाः " मुहब्बत करने वाली , ज़्यादा बच्चे पैदा करने वाली औरतों से शादी करो क्योंकि मैं तुम्हारी वजह से उम्मतों पर फ़खर करूंगा ।*_
_*📚( मिश्कात शरीफ़ जिल्द 2 , पेज 267 )*_
_*📚हदीस : - रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमायाः " और न उनसे निकाह करो उनके माल की वजह से कि अनकरीब उनके माल उनको सरकश बना देंगे लेकिन उनसे दीनदारी की वजह से निकाह करो और ज़रूर काली कलूटी , नाक कटी अफ़ज़ल होती है दूसरी खूबसूरत गैर दीनदार औरतों से ।*_
_*📚( इब्ने माजा पेज 133 )*_
_*📚हदीस : - रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमायाः " औरतों से महज़ उनके हुस्न की वजह से शादी न करो इसलिए कि जल्द ही उनका हुस्न उनको बर्बाद कर देगा ।*_
_*📚( इब्ने माजा पेज 133 )*_
_*📚हदीस : - रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमायाः " मोमिन के लिए तकवे के बाद नेक बीवी से बढ़कर कोई चीज़ नहीं कि शौहर उससे जो कहे वह उसकी फरमाबरदारी करे । जब शौहर उसकी तरफ़ देखे तो वह उसको खुश कर दे और अगर शौहर किसी बात पर कसम खाये तो वह उसको पूरी करे और अगर शौहर गायब हो तो उसकी गैर मौजूदगी में अपनी ज़ात और शौहर के माल में खैर ख़्वाही करे ।*_
_*📚( इब्ने माजा पेज 133 )*_
_*✨साहिबे रददुलमोहतार फरमाते हैं : " कुंवारी औरत से और जिससे ज़्यादा औलाद होने की उम्मीद हो , उससे निकाह करना बेहतर है । सन रसीदा ( बड़ी उम्र वाली ) और बद खुल्क ( बुरे अखलाक वाली ) और ज़ानिया से निकाह न करना बेहतर है ।*_
_*📚( रदुलमोहतार जिल्द2 , पेज 269 )*_
_*💫साहिबे गुनिय्या फरमाते हैं : " निकाह के लिए ऐसी औरत का इन्तिखाब करे जो आली नसब हो और ऐसी औरतों में से हो जो कसीरून्नस्ल मशहूर हैं ।*_
_*📚( गुनिय्या पेज 111 )*_
_*✨आलाहज़रत फरमाते हैं : " रज़ील कौम से निकाह न करे कि बुरी रग ज़रूर रंग लाती है । दीनदार लोगों में शादी करे कि बच्चे पर नाना , मामू की आदतों और हरकतोंका भी असर पड़ता है ।*_
_*📚( फतावा रज़विया जिल्द9 , पेज 46 )*_
_*💫इमाम गज़ाली फरमाते है : " औरत अच्छे नसब वाली शरीफुन्नफ्स हो यानी ऐसे खानदान से तअल्लुक रखती हो जिसमें दयानत और नेक बखती पाई जाये क्यों कि ऐसे खानदान की औरत अपनी औलाद की तालीमो तरबियत का एहतिमाम करती है ।*_
_*📚( अहयाउल उलूम जिल्द 2 , पेज 42 )*_
इमाम गज़ाली फरमाते हैं : " अगर कोई शख्स किसी ऐसी लड़की से निकाह करे जो अपने साथ खूब मालो दौलत लेकर आये और हसीनो जमील भी हो लेकिन दीनदार न हो तो आप उनके साथ अच्छी और खुशहाली की ज़िन्दगी नहीं गुज़ार सकते । ऐसी औरत से हमेशा घर में झगड़ा और खाना जंगी का माहौल रहता है । नतीजतन मां - बाप से अलैहदा होना पड़ता है । इसलिए जहाँ आप खूबसूरती और मालो दौलत को देखते हैं , वहीं लड़की का तहज़ीबो तमद्दुन , अखलाको किरदार और ख़ानदान को ज़रूर देखिए । तब ही आप एक कामयाब ज़िन्दगी गुज़ार सकते हैं । इसलिए हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया ' जो कोई हुस्नो जमाल या मालो दौलत की ख़ातिर किसी औरत से निकाह करेगा तो दोनों से महरूम रहेगा और दीन के लिए निकाह करेगा तो दोनों मकसद पूरे होंगे ।
_*📚( कीमिया ए सआदत पेज 260 )*_
_*📚सलिक़ा -ए- ज़िन्दगी, सफा 13/14/15*_
_*🧮 जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें