निकाह के फज़ाइल 01

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



_*🥀सलिक़ -ए- ज़िन्दगी 🥀*_



                             *✍️ पोस्ट न. 001*                

                _*बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम*_
_*अल्लाह के नाम से शुरू जो बोहत मेहरबान रहमत वाला*_

                 _*💞निकाह के फज़ाइल 💞*_

_*✨खालिके कायनात ने मर्दो औरत के दरमियान एक दूसरे की मुहब्बत से सुकून हासिल करने और लुत्फ़ अन्दोज़ होने की जो ख्वाहिश रखी है , उसका नाम ' जिमाअ ' है । इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिये शरीअते इस्लामी ने निकाह का तरीका बताया है । निकाह हुजूर सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की निहायत अहम सुन्नत है । निकाह आपस में उन्सो मुहब्बत , इख्लासो हमदर्दी पैदा होने का सबब है । निकाह से दो अजनबी अफराद रिश्तए इज़्दिवाज में मुन्सलिक हो जाते हैं और एक दूसरे के सच्चे हमदर्द और ज़िन्दगी भर के लिये शरीके हयात बन जाते हैं ।*_

_*📓कुर्आन में : - अल्लाह तआला इरशाद फ़रमाता है : " तो निकाह मे लाओ जो औरतें तुम्हें खुशआयें । "*_

_( सुरह अन्निसा )_

_*✨और अल्लाह ने तुम्हारे लिए तुम्हारी जिन्स से औरतें बनायीं और तुम्हारे लिए तुम्हारी औरतों से बेटे और पोते और नवासे पैदा किये । "*_

_( सूरह नहल )_

_*📚हदीस न. 1 : - रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमायाः " दुनिया की तमाम चीजें फायदा उठाने के लिए हैं और दुनिया की बेहतरीन फायदा उठाने की चीज़ नेक औरत है ।*_

_*📚हदीस न . 2 : - रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमायाः " जो मर्द किसी औरत से उसकी इज़्ज़त के सबब निकाह करे , अल्लाह तआला उसकी ज़िल्लत में ज़्यादती करेगा और जो किसी औरत से उसके माल के सबब निकाह करेगा तो अल्लाह तआला उसकी मोहताजी बढ़ायेगा और जो उसके हसब के " सबब निकाह करेगा तो उसके कमीनेपन में ज़्यादती फरमायएगा और जो इसलिए निकाह करे कि इधर उधर निगाह न उठे और पाक दामनी हासिल हो या सिला रहमी करे तो अल्लाह तआल उस मर्द के लिए उस औरत में बरकत देगा और औरत के लिए मर्द में ।*_

_*📚हदीस न. 3 : - हज़रत मआज़ बिन जबल रदियल्लाहु अन्हु से मरवी है : " साहिबे निकाह की नमाज़ बिला निकाह वाले की नमाज़ से चालीस या सत्तर दरजा ज़्यादा अफज़ल है ।*_

_*📚हदीस न . 4 : - रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमायाः " जो गुरबत के सबब निकाह न करे वह हम में से नहीं । नीज़ अल्लाह तआला फ़रिश्तों को हुक्म फरमाता है कि उसकी पैशानी पर लिख दो कि ऐ सुन्नते रसूल के छोड़ने वाले ! तुझे किल्लते रिज़्क की बशारत हो ।*_

_*📚हदीस न . 5 : - हज़रत जाबिर रदियल्लाहु तआला अन्हु से मरवी है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फ़रमायाः " जब तुम में से कोई निकाह करता है तो शैतान कहता है हाय अफसोस इब्ने आदम ने मुझ से अपना दो तिहाई दीन बचा लिया ।*_

_*📚सलिक़ -ए- ज़िन्दगी, सफा 7/8*_

_*🧮 जारी रहेगा इन्शाअल्लाह.....*_



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

खाने का बयान 76

जीनत का बयान 104

खाने का बयान 80